Arya Samaj Musakhedi, Indore

कार्यक्रम

ऋषि बोधोत्सव कार्यक्रम

Bg White Shape

आर्य समाज मूसाखेड़ी द्वारा प्रतिवर्ष महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर ऋषि बोधोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में समाज के अनेक विशिष्ट अतिथि, विद्वान तथा अन्य सामाजिक लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाते हैं।
इस अवसर पर वैदिक विचारों का प्रचार, सत्संग तथा समाज के कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाती है।

Arya Samaj Musakhedi Indore 16
Arya Samaj Musakhedi Indore 19

यज्ञ कार्यक्रम

as icons

समय-समय पर आर्य समाज मूसाखेड़ी के द्वारा यज्ञ के कार्यक्रम किए जाते हैं जिसमें हिंदू लोगों को अपने घर में किस तरीके से यज्ञ किया जाना चाहिए उसकी शिक्षा देने का प्रयत्न किया जाता रहा है

हर घर यज्ञ कार्यक्रम

Bg White Shape

आर्य समाज मूसाखेड़ी द्वारा साल में दो बार “हर घर यज्ञ” कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों को यज्ञ करने के लिए प्रेरित किया जाता है और उन्हें वैदिक संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।
इस पहल के कारण अनेक लोग आर्य समाज मूसाखेड़ी से जुड़े हैं और वैदिक परंपराओं का पालन कर रहे हैं।

Arya Samaj Musakhedi Indore 18
Arya Samaj Musakhedi Indore 15

वैदिक संस्कार शिक्षा — आने वाली पीढ़ी के लिए हमारी योजना

as icons

आर्य समाज मूसाखेड़ी इंदौर के द्वारा दैनिक यज्ञ के कई कार्यक्रम सीखाने के उद्देश्य करे जाते हैं आगामी भविष्य हेतु, मूसाखेड़ी आर्य समाज द्वारा इस हेतु लगातार कार्य करने की कोशिश की जा रही है कि छोटे-छोटे बच्चों को दिन में एक बार केवल 15 मिनट के लिए आर्य समाज में लाकर भारतीय संस्कृति से परिचित करवाने के उद्देश्य कार्यक्रम चलाने की आगामी भविष्य की योजना है जिस प्रकार अन्य धर्म के बच्चे दिन प्रतिदिन अपने धर्म की विषय में पढ़ने के लिए जाते हैं उसी प्रकार हिंदू धर्म के बच्चे भी अपनी संस्कृति , चारों वेदों के संबंध में जानकारी प्राप्त करें चारों वेदों को हिंदी में पढ़ें इस कार्यक्रम को करने की वृहद बड़े स्तर पर करने की योजना है

श्रावणी उत्सव का आयोजन

Bg White Shape

आर्य समाज मूसाखेड़ी इंदौर द्वारा श्रावणी पर्व को वैदिक परंपरा के अनुसार मनाते हुए इसे केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित रखकर समाज जागरूकता और यज्ञ प्रशिक्षण के रूप में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था:

  • लोगों को वैदिक यज्ञ की सही विधि सिखाना

  • समाज में धार्मिक ज्ञान के साथ व्यवहारिक शिक्षा देना

  • हर घर में यज्ञ की परंपरा को पुनर्जीवित करना

Arya Samaj Musakhedi Indore 17

Contact Us

This will close in 20 seconds

Scroll to Top